जापान की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा होल्डिंग्स के लिए वक्त खराब चल रहा है। कंपनी एक के बाद एक कई मुश्किलों में घिरती दिख रही है। कंपनी यह कबूल किया है कि उसके एक एंप्लॉयी ने बॉन्ड मार्केट में हेराफेरी की है। इसके बाद कई फर्मों ने नोमुरा के साथ ट्रेडिंग पर रोक लगा दी है। इसके बाद 31 अक्टूबर को सीईओ केनटारो ओकुदा सहित कुछ एग्जिक्यूटिव्स को सैलरी में कटौती के प्रस्ताव को मानने पर मजबूर होना पड़ा। बाद में एक लोकल न्यूज एजेंसी ने अपनी खबर में बताया कि नोमुरा के एक पूर्व एंप्लॉयी को डकैती और हत्या की कोशिश के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। इस पूर्व एंप्लॉयी पर बुजुर्ग क्लाइंट्स की हत्या करने का संदेह है।
