नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में 3 फरवरी के लिए F&O Ban List में डाल दिया है। इसका मतलब हुआ कि अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में इस हफ्ते फ्यूचर एंड ऑप्शंस की पोजिशन नहीं ले सकेंगे। एनएसई ने यह प्रतिबंध इसलिए लगाया है क्योंकि इसके शेयरों ने मार्केट वाइड पोजिशन लिमिट के 95 फीसदी के लेवल को पार कर दिया है। अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) पहले से ही इस प्रतिबंधित लिस्ट में है। अडानी पोर्ट्स के शेयर पिछले 20 सितंबर 2022 को 988 रुपये के हाई लेवल पर थे और अब तक यह 50 फीसदी से अधिक टूट चुका है।
