Oriana Power IPO Listing: सोलर एनर्जी सॉल्यूशन्स मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी ओरियाना पावर (Oriana Power) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों को तगड़ा रिस्पांस मिला था और यह 117 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 118 रुपये में जारी हुए थे। अब आज इसकी एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर 302 रुपये पर एंट्री हुई यानी कि 155.93 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद मुनाफावसूली के चलते भाव में सुस्ती आई और यह 286.90 रुपये तक टूट गया था। इसके बाद फिर खरीदारी बढ़ी तो उछलकर 317.10 रुपये (Oriana Power Share Price) के अपर सर्किट पर बंद हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक 168.73 फीसदी मुनाफे में हैं।
