Get App

Patanjali Foods : एक महीने में 9% चढ़े शेयर, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

Patanjali Foods ने हाल ही में कहा कि अमेरिका स्थित फर्म GQG पार्टनर्स ने अन्य निवेशकों के साथ मिलकर कंपनी में 2,15,64,571 शेयर खरीदे हैं, जो कि 5.96 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। ये शेयर स्टॉक एक्सचेंज सेटलमेंट प्रोसेस के माध्यम से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए खरीदे गए थे

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 18, 2023 पर 8:21 PM
Patanjali Foods : एक महीने में 9% चढ़े शेयर, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय
Patanjali Foods के शेयरों में आज 18 जुलाई को 1.74 फीसदी की तेजी आई है।

Patanjali Foods के शेयरों में आज 18 जुलाई को 1.74 फीसदी की तेजी आई है। यह स्टॉक NSE पर 1273.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में इस स्टॉक में 9 फीसदी से अधिक की बढ़त देखी गई है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 46,103.66 करोड़ रुपये हो गया है। पतंजलि फूड्स ने हाल ही में कहा कि अमेरिका स्थित फर्म GQG पार्टनर्स ने अन्य निवेशकों के साथ मिलकर कंपनी में 2,15,64,571 शेयर खरीदे हैं, जो कि 5.96 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। ये शेयर स्टॉक एक्सचेंज सेटलमेंट प्रोसेस के माध्यम से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए खरीदे गए थे।

कंपनी ने पिछले हफ्ते बेचे 7% शेयर

पतंजलि फूड्स में पिछले हफ्ते 7 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री पूरी की। इसके साथ, मिनिमम शेयरहोल्डिंग नियमों को पूरा करते हुए कंपनी में प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी पहले के 80.82 फीसदी से घटकर 73.82 फीसदी हो गई। प्रमोटर पतंजलि आयुर्वेद द्वारा OFS के लिए पतंजलि फूड्स ने प्रति शेयर 1000 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया था।

कंपनी 2 रुपये फेस वैल्यू के 25,339,640 इक्विटी शेयरों को बेचना चाह रही थी, जो कुल पेड अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 7 फीसदी है। कंपनी ने कहा था कि वह 7,239,897 अतिरिक्त शेयर बेच सकती है, जो ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में कुल पेड अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 2 फीसदी है। लेकिन उसने इसका प्रयोग नहीं किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें