Paytm Shares: दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस के शेयर आज करीब 9 फीसदी उछले हैं। इससे पहले शुक्रवार को यह करीब 6 फीसदी उछला था यानी कि दो कारोबारी दिनों में यह करीब 14 फीसदी मजबूत हुआ। इंट्रा-डे में तो आज यह करीब 10 फीसदी उछलकर पांच महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। दिन के आखिरी में यह BSE पर 472.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में पेटीएम के शेयर 9.87 फीसदी चढ़कर 479.70 रुपये की ऊंचाई तक पहुंचे थे। अब सवाल उठ रहा है कि पेटीएम की तेजी का फायदा उठाते हुए मुनाफा निकाल लें या अभी और तेजी की गुंजाइश है?
