Get App

Pernod Ricard Q3 Results: 11% बढ़ा रेवेन्यू, प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती बिक्री से मिला फायदा

Pernod Ricard Q3 Results: Pernod Ricard के तीसरी तिमाही के नतीजों में भारत में रेवेन्यू 11% बढ़ा है। प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग और Imperial Blue बिजनेस की बिक्री से ग्रोथ को सहारा मिला। हालांकि ग्लोबल स्तर पर कंपनी की ग्रोथ कमजोर रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 11:23 PM
Pernod Ricard Q3 Results: 11% बढ़ा रेवेन्यू, प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती बिक्री से मिला फायदा
Pernod Ricard ने करीब ढाई दशक पहले Seagram’s India बिजनेस खरीदा था।

Pernod Ricard Q3 Results: फ्रांस की अल्कोहल बेवरेज कंपनी Pernod Ricard ने मार्च तिमाही 2026 में भारत में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का रेवेन्यू 11% बढ़ा है, जिसमें मजबूत मांग और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती बिक्री का बड़ा योगदान रहा।

भारत में मजबूत ग्रोथ

Pernod Ricard को यह बढ़त इम्पीरियल ब्लू बिजनेस की बिक्री और बढ़ती कंज्यूमर डिमांड से मिली है। पर्नोड रिकार्ड जुलाई-जून फाइनेंशियल ईयर फॉलो करती है। यह जानकारी उसने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों में दी है। भारत कंपनी के लिए वॉल्यूम के हिसाब से सबसे बड़ा और वैल्यू के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।

कंपनी के मुताबिक, Q3 में मजबूत मांग और प्रीमियमाइजेशन का असर साफ दिखा। इम्पोर्टेड स्पिरिट्स जैसे Jameson, Absolut और स्कॉच ब्रांड्स में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज हुई। वहीं Seagram’s पोर्टफोलियो के Blenders Pride और नए ब्रांड Xclamat!on ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें