Wockhardt QIP: फार्मा और बॉयोटेक कंपनी Wockhardt इंस्टीट्यूशनल निवेशकों से पैसे जुटा रही है। कंपनी ने इसकी जानकारी 7 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। जानकारी के मुताबिक इसने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू लॉन्च किया है। इसका फ्लोर प्राइस फिक्स हो चुका है। शेयरों की बात करें तो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर मार्केट में काफी उत्साह दिखा था और इसके भी शेयर 5 फीसदी उछलकर 8 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि फिर इस हाई से 4 फीसदी से अधिक टूटकर यह रेड जोन में बंद हुआ। बुधवार को BSE पर यह 0.08 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1269.95 रुपये पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में यह 1334.55 रुपये के हाई पर पहुंचा था।
