Get App

Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Pidilite का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 23700, 23800 और 23900 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23600, 23500 और 23400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 50800, 50900 और 51000 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50700, 50600 और 50500 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 13, 2024 पर 2:55 PM
Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Pidilite का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Pidilite पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 3000 के स्ट्राइक वाली पुट में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ की बात करें तो हिंडाल्को, सिंजीन, आयशर मोटर्स, मेट्रोपोलिस हेल्थ, बायोकॉन, जीएनएफसी, बंधन बैंक, रैमको सीमेंट्स, एमएंडएम फाइनेंशियल के शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। निफ्टी में एनटीपीसी, आईटीसी, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि एमएंडम, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एसबीआई के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23700, 23800 और 23900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23600, 23500 और 23400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50800, 50900 और 51000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50700, 50600 और 50500 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें