Get App

50 रुपये टूट सकता है वायर और केबल बनाने वाली कंपनी का शेयर, डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली

Polycab के शेयर पर सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा आज केबल और वायर बनाने वाली कंपनी के शेयर में बिकवाली करवाई है। अपने क्लाइंट्स से इस स्टॉक में डीलर्स ने STBT strategy यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है ये स्टॉक में 40-50 रुपये की गिर सकता है

Yatin Motaअपडेटेड Jun 21, 2023 पर 4:18 PM
50 रुपये टूट सकता है वायर और केबल बनाने वाली कंपनी का शेयर, डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली
Indus Tower पर यतिन ने कहा कि डीलर्स ने इसमें अपने क्लाइंट्स से पोजीशनल खरीदारी करवाई है। डीलर्स का मानना है कि ये शेयर 175 से 180 के स्तर तक जा सकता है

आज 20 जून सेंसेक्स ने नया शिखर हिट किया। निफ्टी भी लाइफ HIGH के बेहद करीब पहुंचा। बैंक निफ्टी में भी रिकवरी देखने को मिली। मिडकैप की पार्टी जारी है। LUPIN को अमेरिका से बड़ा बूस्ट मिला। कंपनी को सांस की बीमारी की दवा के लिए US FDA से मंजूरी मिली है। CNBC-TV18 की EXLCUSIVE खबर ब्रेक करने के बाद से शेयर में तेजी नजर आई। आज ये शेयर 6% से ज्यादा उछल गया। PIRAMAL ENTERPRISES ने श्रीराम फाइनेंस में पूरा 8.34% हिस्सा बेचा। ये डील 1545 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई। इसके बाद दोनों शेयर 10% से ज्यादा दौड़ गये। वहीं दूसरी तरफ डीलिंग रूम्स में भी दो स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने एक स्टॉक में बिकवाली और दूसरे में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने पोलीकैब में बिकवाली कराई है। इसके अलावा इंडस टावर्स में खरीदारी करवाई है।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा आज केबल और वायर बनाने वाली पोलीकैब के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से इस स्टॉक में STBT strategy यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस काउंटर में जल्द ही ब्लॉक डील देखने को मिल सकती है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 40-50 रुपये की गिरावट देखने को मिल सकती है।

Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, IGL का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें