बाजार के लिए आज सबसे बड़ा संकेत है पर बात करते हुए अनुज सिंघल का कहना है कहा कि गुरुवार को निफ्टी और बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी है। ज्यादातर ग्लोबल बाजार बंद या बेहद कम वॉल्यूम है। इस हफ्ते FIIs के वॉल्यूम काफी कम होंगे। आज साल के अंत के फैक्टर्स को ट्रैक करना अहम होगा। इंफोसिस ने $1.5 bn का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट गंवाया इस स्टॉक पर नजर रखनी जरूरी है। इस बीच ब्रेंट क्रूड $80/bbl के पास कारोबार कर रहा है। US की 10 साल की बॉन्ड यील्ड गिरकर 3.88 पर आई। अलर्ट US की 10 साल की बॉन्ड यील्ड का 52 हफ्ते निचला स्तर 3.25 पर पहुंचा है। डॉलर इंडेक्स 100 के नीचे जाने के संकेत दे रहा है।
