एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC) ने मंगलवार 6 दिसंबर को बताया कि उसके प्रमोटरों में से एक, एबीआरडीएन इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट (Abrdn Investment Management) कंपनी में अपनी पूरी 10.21 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। Abrdn Investment Management को पूर्व में स्टैंडर्ड लाइफ इनवेस्टमेंट के नाम से जाना जाता था। HDFC AMC ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि इस हिस्सेदारी की बिक्री के बाद Abrdn Investment Management अब आगे कंपनी की को-स्पॉन्सर नहीं रहेगी।
HDFC AMC ने बताया कि ब्रिटेन मुख्यालय वाली यह इनवेस्टमेंट कंपनी अपने 9.9 फीसदी हिस्सेदारी या 2,11,18,578 शेयरों को सिर्फ एक खरीदार को बेचेगी। वहीं बाकी हिस्सेदारी को अलग से बेचा जाएगा।
ज्वाइंट वेंचर के तौर पर कारोबार करती है HDFC AMC
इस बीच HDFC AMC के शेयर मंगलवार 6 दिसंबर को एनएसई पर 0.15% फीसदी बढ़कर 457.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयरों में करीब 4.85% की तेजी आई है। हालांकि इस साल की शुरुआत से अबतक इसके शेयरों में करीब 11.20 फीसदी की गिरावट आई है।