Get App

Q1 Result Expectations: ITC के मुनाफे में 2% की बढ़त संभव, जानें टाटा पावर और एलआईसी हाउसिंग के कैसे रहेंगे नतीजे

Q1 Result Expectations: कल FMCG दिग्गज ITC के Q1 नतीजे आएंगे। ITC का मुनाफा करीब 2 फीसदी बढ़ सकता है। वहीं रेवेन्यू में पौने चार परसेंट की बढ़त संभव है, लेकिन मार्जिन पर दबाव मुमकिन है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2025 पर 5:34 PM
Q1 Result Expectations: ITC के मुनाफे में 2% की बढ़त संभव, जानें टाटा पावर और एलआईसी हाउसिंग के कैसे रहेंगे नतीजे
कंपनी का ITC का मुनाफा करीब 2 फीसदी बढ़कर 5005 करोड़ रुपये पर आ सकता है।

Q1 Result Expectations: कल FMCG दिग्गज ITC के Q1 नतीजे आएंगे। ITC का मुनाफा करीब 2 फीसदी बढ़ सकता है। वहीं रेवेन्यू में पौने चार परसेंट की बढ़त संभव है, लेकिन मार्जिन पर दबाव मुमकिन है। वहीं टाटा पावर और UPL समेत वायदा की 7 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा

ITC Q1

CNBC-TV18 के पोल मुताबिक सिगरेट वॉल्यूम ग्रोथ 3-4% संभव है। सिगरेट आय ग्रोथ 5-6% पर रहने का अनुमान है जबकि EBIT ग्रोथ 3-4% संभव है। FMCG आय ग्रोथ 5-6% रहने की उम्मीद है। FMCG के मार्जिन 1.5% से 2% गिरने की आशंका है। एग्री की आय ग्रोथ 20-25% संभव, मार्जिन सुधरेंगे। पेपर कारोबार की आय ग्रोथ 4-6% संभव है।

कंपनी का ITC का मुनाफा करीब 2 फीसदी बढ़कर 5005 करोड़ रुपये पर आ सकता है। वहीं रेवेन्यू में पौने चार परसेंट की बढ़त संभव है। साथ 17000.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 17637 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। हालांकि मार्जिन पर दबाव मुमकिन है। पहली तिमाही में मार्जिन 37 फीसदी से घटकर 35.8 फीसदी पर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें