Get App

Q3 Results: 166% उछला मुनाफा, हिंदी फिल्मों ने मल्टीप्लेक्स चेन को बनाया 'धुरंधर', शेयरों में हलचल

Q3 Results: भारत की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 166 प्रतिशत उछल गया। हिंदी फिल्मों की मजबूत परफॉर्मेंस से मल्टीप्लेक्स बिजनेस को बड़ा सहारा मिला। हालांकि शेयर में उतार-चढ़ाव दिखा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 3:34 PM
Q3 Results: 166% उछला मुनाफा, हिंदी फिल्मों ने मल्टीप्लेक्स चेन को बनाया 'धुरंधर', शेयरों में हलचल
PVR INOX का शेयर रिजल्ट के बाद करीब 2 पर्सेंट तक उछला।

Q3 Results: भारत की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन PVR INOX ने वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में ₹95.7 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया। यह मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही (Q3 FY25) के ₹35.9 करोड़ के मुकाबले 166.5 प्रतिशत ज्यादा है।

दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय ₹1,919.6 करोड़ रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹1,759.1 करोड़ थी। इसमें सालाना आधार पर 9.1% की बढ़त देखने को मिली।

100 करोड़ क्लब में रिकॉर्ड 37 फिल्में

कैलेंडर ईयर 2025 भारतीय थिएटर इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इस साल कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹13,395 करोड़ तक पहुंच गया। यह प्री-कोविड स्तर से 32 प्रतिशत ज्यादा है और सालाना आधार पर इसमें 13 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें