Get App

Reliance Jio का 2025 में आ सकता है मेगा-IPO, कंपनी की ₹9.3 लाख करोड़ होगी वैल्यूएशन: जेफरीज

Reliance Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी, रिलायंस जियो इंफोकॉम का साल 2025 में मेगा इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आ सकता है। इसमें कंपनी की वैल्यूएशन 9.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने 11 जुलाई को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 11, 2024 पर 5:38 PM
Reliance Jio का 2025 में आ सकता है मेगा-IPO, कंपनी की ₹9.3 लाख करोड़ होगी वैल्यूएशन: जेफरीज
Reliance Jio IPO: रिलायंस जियो 112 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर सूचीबद्ध हो सकता है

रिलायंस जियो के IPO का इंतजार लंबे समय से चल रहा है। अब ये पता चल गया है कि कंपनी का वैल्यूएशन कितना रह सकता है। रिलायंस जियो का मेगा इश्यू 2025 में आने वाला है। आइए अब रिलायंस जियो के वैल्यूएशन की बात कर लेते हैं। विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने बाताय कि कंपनी का वैल्यूएशन 9.3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रह सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने 11 जुलाई को एक रिपोर्ट जारी करके यह अंदाजा जताया है।

JIO IPO: कितना हो सकता है वैल्यूएशन

इस रिपोर्ट के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस जियो 112 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर लिस्ट हो सकता है। रिलायंस जियो की दमदार लिस्टिंग का फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को भी मिल सकता है। अनुमान है कि जियो के बेहतर वैल्यूएशन के कारण RIL के शेयर 7 से 15 प्रतिशत तक भाग सकते हैं।

जियो की लिस्टिंग से पहले जान लेते हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में अभी आपको क्या करना चाहिए। ब्रोकरेज फर्म ने RIL के शेयरों को Buy रेटिंग दी है। और इसका टारगेट प्राइस 3,580 रुपए तय किया है। 11 जुलाई को RIL के शेयर फ्लैट 3170 रुपए पर बंद हुए। इस हिसाब से देखें को RIL के शेयरों में मौजूदा लेवल से 13 फीसदी की तेजी आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें