Get App

RVNL Share Price: सरकारी रेलवे कंपनी मिला बड़ा ऑर्डर, क्या शेयरों पर दिखेगा असर

RVNL Share Price: RVNL को साउथ सेंट्रल रेलवे से नया ऑर्डर मिला है। इससे कंपनी के रेवेन्यू टारगेट को बल मिल सकता है। हालांकि, शेयर फिलहाल दबाव में हैं। क्या इस ऑर्डर से RVNL के शेयरों में हलचल दिखेगी?

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 06, 2025 पर 10:22 AM
RVNL Share Price: सरकारी रेलवे कंपनी मिला बड़ा ऑर्डर, क्या शेयरों पर दिखेगा असर
30 जून को RVNL को साउथ सेंट्रल रेलवे से ₹213.22 करोड़ का ऑर्डर मिला था।

RVNL Share Price: रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Ltd. - RVNL) ने साउथ सेंट्रल रेलवे से ₹143.3 करोड़ का ऑर्डर हासिल किया है। कंपनी ने 5 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसे यह कॉन्ट्रैक्ट साउदर्न रेलवे के सलेम डिवीजन में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए मिला है।

सिस्टम में होगा अपग्रेड

यह कार्य सलेम जंक्शन से पोडानूर जंक्शन और इरुगूर से कोयंबटूर जंक्शन-पोडानूर जंक्शन के बीच ट्रैक्शन सिस्टम को 1x25 kV से 2x25 kV में अपग्रेड करने से जुड़ा है। इस अपग्रेड के बाद साउदर्न रेलवे 3,000 मीट्रिक टन माल लोडिंग का लक्ष्य पूरा कर सकेगा।

इस प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹143.3 करोड़ (टैक्स सहित) है और इसे 24 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें