RVNL Share Price: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों की तेजी आज भी कायम रही। हालांकि फिर मुनाफावसूली के दबाव में इसमें तेज गिरावट भी आई। आज मंगलवार 9 जुलाई को इसके शेयरों की बड़ी ब्लॉक डील ने शेयरों को उछाल दिया। 9 फीसदी से अधिक उछलकर यह 620.00 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। हालांकि उसके बाद शेयरों की तेजी का निवेशकों ने फायदा उठाया जिसके चलते शेयर धड़ाम से गिर गए। आज BSE पर यह 4.00 फीसदी की गिरावट के साथ 543.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
