Get App

Sahasra Electronics Solutions IPO Listing: पहले ही दिन पैसे डबल, इजराइल-ईरान की लड़ाई में भी सहस्र के शेयर 90% प्रीमियम पर लिस्ट

Sahasra Electronics Solutions IPO Listing: सहस्र इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशंस एक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन और मैनुफैक्चरिंग कंपनी है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 04, 2024 पर 4:32 PM
Sahasra Electronics Solutions IPO Listing: पहले ही दिन पैसे डबल, इजराइल-ईरान की लड़ाई में भी सहस्र के शेयर 90% प्रीमियम पर लिस्ट
Sahasra Electronics Solutions IPO Listing: सहस्र इलेक्ट्रॉनिक्स का ₹186.16 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-30 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Sahasra Electronics Solutions IPO Listing: इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन और मैनुफैक्चरिंग कंपनी सहस्र इलेक्ट्रॉनिक्स सॉल्यूशंस के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 122 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 283 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 537.70 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Sahasra Electronics Solutions Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 564.55 रुपये (Sahasra Electronics Solutions Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 80 फीसदी मुनाफे में हैं।

Sahasra Electronics Solutions IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

सहस्र इलेक्ट्रॉनिक्स का ₹186.16 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-30 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 122.06 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 100.80 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 260.46 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 74.85 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत 172.01 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 5 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी नई मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी में अतिरिक्त प्लांट और मशीनरी लगाने, सब्सिडियरी सहस्र सेमीकंडक्टर्स में अतिरिक्त प्लांट-मशीनरी के लिए निवेश, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें