Sanofi India Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सनोफी इंडिया के शेयरों ने आज मार्केट के विपरीत रास्ता पकड़ा। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) डेढ़ फीसदी से अधिक फिसले हैं तो दूसरी तरफ सनोफी इंडिया के शेयर 6 फीसदी से अधिक उछल गए। शेयरों में यह तेजी दिसंबर तिमाही के धमाकेदार नतीजे और 117 रुपये के फाइनल डिविडेंड पर आई है। इंट्रा-डे में यह 6.42 फीसदी के उछाल के साथ 5317.75 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि मुनाफावसूली के चलते दिन के आखिरी में इसके शेयर बीएसई पर 0.04 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 4994.95 रुपये पर बंद हुए हैं।
