Sapphire Foods-Devyani International Merger: लंबे समय से सफायर फूड्स और देवयानी इंटरनेशनल के विलय की चर्चा चल रही थी और अब आखिरकार दोनों कंपनियों के बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह विलय 1 अप्रैल 2026 यानी अगले वित्त वर्ष 2027 से प्रभावी होगा और कंपनी ने इसकी जानकारी इस साल के पहले कारोबारी दिन यानी 1 जनवरी को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद दी थी। ऐसे में आज जब मार्केट खुला तो इनके शेयरों में तेज हलचल दिखी और सफायर फूड्स के शेयर 5% से अधिक टूटे तो देवयानी इंटरनेशनल के शेयर 7% से अधिक उछल पड़े।
