Get App

शेयर बाजार में फ्रंट रनिंग के खिलाफ सेबी का बड़ा एक्शन, 6 शहरों में शुरू किया सर्च एंड सीजर ऑपरेशन

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन ने कहा कि ये सर्च ऑपरेशन नोएडा, जयपुर, पुणे, कोलकाता जैसे शहरों में हुए हैं। ये मामला फ्रंट रनिंग को लेकर है। मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अब सर्च एंड सीजर का भी पावर है। अपने इस पावर का उपयोग का करते हुए सेबी ने एक साथ कई स्थानों पर सर्च एंड सीजर ऑपरेशन चलाया है

Yatin Motaअपडेटेड Jan 20, 2023 पर 2:54 PM
शेयर बाजार में फ्रंट रनिंग के खिलाफ सेबी का बड़ा एक्शन, 6 शहरों में शुरू किया सर्च एंड सीजर ऑपरेशन
सेबी के सर्च एंड सीजर ऑपरेशन देश के कुल छह शहरों में 6 Entities के खिलाफ हुए हैं

मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) यानी कि सेबी (SEBI) ने शेयर बाजार में होने वाली फ्रंट रनिंग के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सेबी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़े कदम उठाये हैं। SEBI ने फ्रंट रनिंग के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए सर्च एंड सीजर ऑपरेशन शुरू किया है। एक बिजनेस चैनल पर शेयर रिकमेंडेशन के मामले में सेबी ने 6 Entities के दफ्तर और घर पर छापे मारे हैं। सेबी की तरफ से नोएडा और जयपुर में सर्च एंड सीजर का काम चल रहा है। कोलकाता और पुणे सहित 6 शहरों में सर्च एंड सीजर किया गया है।

इस खबर पर ज्यादा विस्तार से बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अब सर्च एंड सीजर का भी अधिकार है। अपने इस अधिकार का उपयोग का करते हुए सेबी ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की है। ये सर्च एंड सीजर के ऑपरेशन कुल मिलाकर 6 लोकेशन पर हुए हैं। ये ऑपरेशन 6 Entities पर हुए हैं।

यतिन ने आगे कहा कि देखा जाये तो ये सर्च ऑपरेशन नोएडा, जयपुर, पुणे, कोलकाता जैसे शहरों में हुए हैं। ये मामला फ्रंट रनिंग को लेकर है। इसमें टीवी पर जो गेस्ट आते हैं। वे अपने स्टॉक व्यूवर्स को रिकमंड कर रहे थे। उसमें फ्रंट रनिंग की आशंका से सेबी ने ये कार्रवाई की है। सूत्रों के अलावा पीटीआई के हवाले से भी ये खबर आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें