Get App

अदाणी समूह एक ​बार फिर SEBI के रडार पर, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन के मुद्दे पर कर रहा छानबीन

भारत में स्टॉक एक्सचेंजों को फ्रंटलाइन रेगुलेटर्स माना जाता है, जिन्हें अन्य चीजों के अलावा डिस्क्लोजर पर SEBI की ओर से बनाए गए नियमों को लागू करने का काम सौंपा जाता है। अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स के आरोपों के बाद गुरुवार, 21 नवंबर को अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 22 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। हालांकि शुक्रवार, 22 नवंबर को शेयरों में रिकवरी देखी गई

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 22, 2024 पर 2:54 PM
अदाणी समूह एक ​बार फिर SEBI के रडार पर, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन के मुद्दे पर कर रहा छानबीन
SEBI ने पहले भी डिस्क्लोजर मानदंडों जैसे मामलों के लिए अदाणी समूह की जांच की है।

गौतम अदाणी का अदाणी समूह (Adani Group) एक बार फिर कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI की जांच के दायरे में है। सेबी इस बात की जांच कर रहा है कि अदाणी समूह ने बाजार में होने वाली गतिविधियों की जानकारी के डिस्क्लोजर के लिए अनिवार्य नियमों का उल्लंघन किया है या नहीं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने स्टॉक एक्सचेंजों के अधिकारियों से पूछा है कि क्या अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड रिश्वतखोरी के आरोपों में अमेरिकी न्याय विभाग की जांच का उचित रूप से खुलासा करने में विफल रही है?

रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने कहा कि फैक्ट खोजने की प्रोसेस दो सप्ताह तक जारी रहने की उम्मीद है, जिसके बाद सेबी यह तय कर सकता है कि वह औपचारिक जांच शुरू करना चाहता है या नहीं। सेबी ने पहले भी डिस्क्लोजर मानदंडों जैसे मामलों के लिए अदाणी समूह की जांच की है। हालांकि अभी तक निष्कर्षों का खुलासा नहीं किया है।

ब्लूमबर्ग ने 15 मार्च को रिपोर्ट दी थी कि अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या अदाणी की कोई एंटिटी या कंपनी से जुड़े लोग, जिसमें इसके अरबपति चेयरमैन भी शामिल हैं, एनर्जी प्रोजेक्ट पर अपने फेवर में ट्रीटमेंट के लिए भारत में अधिकारियों को रिश्वत देने में शामिल थे। इसके बाद 19 मार्च को स्टॉक एक्सचेंजों को दाखिल की गई फाइलिंग में अदाणी ग्रीन ने कहा कि उसे पता है कि किसी असंबंधित थर्ड पार्टी की ओर से अमेरिकी भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों के संभावित उल्लंघन के लिए जांच चल रही है।

गौतम अदाणी पर 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत की पेशकश में शामिल होने का आरोप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें