Get App

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

CHENNAI PETRO पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि सरकार ने क्रूड प्रोडक्शन, डीजल और ATF के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स कम किया है। कच्चे तेल के उत्पादन पर विंडफॉल टैक्स 5050 रुपये/टन से कम करके 4350 रुपये/टन किया। विंडफॉल टैक्स डीजल पर 7.5 रुपये/लीटर से कम करके 2.5 रुपये/लीटर किया

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 16, 2023 पर 9:29 AM
सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
PTC INDUSTRIES पर एक एक्सपर्ट का Green सिग्नल है। उनका कहना है कि HAL-SED के साथ कंपनी ने करार किया है

क्रूड प्रोडक्शन पर विंड फॉल टैक्स में 700 रुपए प्रति टन की कमी की गई है। इसके साथ ही ATF और डीजल एक्सपोर्ट पर भी विंडफॉल टैक्स घटा है। इससे आज ऑइल मार्केटिंग कंपनियों के स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। वहीं INTERGLOBE AVIATION में आज करीब 3000 करोड़ की ब्लॉक डील होने की संभावना है। शोभा गंगवाल अपनी 4 परसेंट हिस्सेदारी बेच सकती हैं। ये डील 5 परसेंट डिस्काउंट पर 1,875 रुपए प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर हो सकती है। इस स्टॉक पर बाजार की नजरें रहेंगी। इसके अलावा सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-

आशीष वर्मा की टीम

1. DALMIA BHARAT (Green)

जयप्रकाश एसोसिएट्स के एसेट्स के अधिग्रहण को मंजूरी मिली। CCI ने डालमिया भारत को एसेट्स अधिग्रहण की मंजूरी दी है। क्लिंकर, सीमेंट और पावर प्लांट कारोबार का अधिग्रहण होगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें