Get App

Sensex@1,00,000: दो साल में सेंसेक्स 1 लाख के पार, इन सेक्टर के शेयरों में आएगी बंपर तेजी

Sensex@1,00,000: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) लगातार उछल रहा है और आज इंट्रा-डे में इसने 70 हजार का भी लेवल पार कर दिया। एल्केमी कैपिटल (Alchemy Capital) के डायरेक्टर और चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर हीरेन वेद का तो मानना है कि वर्ष 2025 की क्रिसमस यानी महज दो साल में सेंसेक्स 1 लाख के भी लेवल को पार कर जाएगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 11, 2023 पर 4:57 PM
Sensex@1,00,000: दो साल में सेंसेक्स 1 लाख के पार, इन सेक्टर के शेयरों में आएगी बंपर तेजी
निफ्टी और सेंसेक्स में करीब दो-तिहाई दबदबा बैंकिंग और आईटी शेयरों का है। वेद का मानना है कि अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों को सबसे तगड़ा सपोर्ट यही दो देंगे।

Sensex@1,00,000: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) लगातार उछल रहा है और आज इंट्रा-डे में इसने 70 हजार का भी लेवल पार कर दिया। एल्केमी कैपिटल (Alchemy Capital) के डायरेक्टर और चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर हीरेन वेद का तो मानना है कि वर्ष 2025 की क्रिसमस यानी महज दो साल में सेंसेक्स 1 लाख के भी लेवल को पार कर जाएगा। इसका मतलब है दो साल में सेंसेक्स करीब 43 फीसदी उछल सकता है यानी कि सालाना 19.5 फीसदी की ग्रोथ। यह 20 साल की औसतन सालाना ग्रोथ 13 फीसदी से काफी अधिक है। मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि अगले वित्त वर्ष मार्केट को सबसे तगड़ा सपोर्ट आईटी और बैंक देंगे।

वैल्यूशन से जुड़ी कोई चिंता नहीं

कुछ निवेशकों को इस बात की चिंता है कि कहीं वैल्यूएशन बहुत हाई तो नहीं हो गया है। इस पर वेद का मानना है कि सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर हैं लेकिन फिर भी ऐतिहासिक वैल्यूएशन के हिसाब से यह महंगा नहीं है। पिछले तीन वर्षों में मार्केट जितना तेज उछला है, कंपनियों की मुनाफे की ग्रोथ उससे काफी तेज रही है। ऐसे में वैल्यूएशन कंफर्ट जोन में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें