Sensex-Nifty Recovers: दो कारोबारी दिनों में दुनिया भर में खूब बिकवाली हुई और घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भी करीब 4 फीसदी तक टूट गए। हालांकि इस ताबड़तोड़ बिकवाली के बाद अब आज राहत दिख रही है क्योंकि निचले स्तर पर खरीदारी ने मार्केट को सपोर्ट दिया। अधिकतर एशियाई मार्केट से ग्रीन संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी हरियाली है। सेंसेक्स 70700 और निफ्टी 24300 के पार पहुंच गया। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं और ऑटो, मेटल और रियल्टी के इंडेक्स में 2-2 फीसदी से अधिक उछाल है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तगड़ी खरीदारी हो रही है।
