Get App

Share Market Down: इन 5 कारणों से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स दिन के हाई से 550 अंक टूटा, ये शेयर लुढ़के

Share Market Down: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 29 दिसंबर को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपनी शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट में आ गए। सेंसेक्स दिन के हाई से करीब 550 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 26000 के नीचे आ गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और क्रूड ऑयल के दाम में उछाल ने बाजार पर दबाव डाला

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 3:49 PM
Share Market Down: इन 5 कारणों से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स दिन के हाई से 550 अंक टूटा, ये शेयर लुढ़के
Share Market Down: सबसे अधिक गिरावट आईटी, बैकिंग, पावर और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली

Share Market Down: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 29 दिसंबर को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपनी शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट में आ गए। सेंसेक्स दिन के हाई से करीब 550 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 26000 के नीचे आ गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और क्रूड ऑयल के दाम में उछाल ने बाजार पर दबाव डाला है। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स एक समय 209 अंक या 0.24 प्रतिशत चढ़कर 85,250 के स्तर तक पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 64.5 अंक की बढ़त के साथ 26,106.80 के स्तर पर गया। हालांकि, यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं सकी।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से करीब 565 अंक गिरकर 345.91 अंक या 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,695.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 100.20 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,942.10 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.35 फीसदी तक टूट गए। सबसे अधिक गिरावट आईटी, बैकिंग, पावर और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली।

शेयर बाजार में आज की इस गिरावट के पीछे 5 अहम कारण रहे-

1. साल के अंत में कम ट्रेडिंग वॉल्यूम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें