Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार को नया रिकॉर्ड हाई छूने के बाद अपनी तेजी खो दी। शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड स्तर बनाने के बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफा वसूली शुरू कर दी। सेंसेक्स दिन के हाई से करीब 550 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 26,200 के नीचे आ गया। इससे दोनों इंडेक्स लाल निशान में फिसल गए। हालांकि इससे पहले दिन में, सेंसेक्स ने पहली बार 86,000 के स्तर को पार करते हुए 86,055.86 का नया ऑलटाइम हाई छुआ। निफ्टी ने भी कारोबार के दौरान 26,310.45 का नया ऑलटाइम हाई छुआ।
