Get App

Closing Bell: अगस्त एक्सपायरी के आखिरी घंटे में फिसला बाजार, सेंसेक्स 310 अंक टूटा, निफ्टी 17550 के नीचे हुआ बंद

दिन भर की तेजी के बाद बाजार आज ऊपरी स्तर से 1 फीसदी से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ है। कारोबारी दिन के आखिरी दौर में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2022 पर 3:45 PM
Closing Bell: अगस्त एक्सपायरी के आखिरी घंटे में फिसला बाजार, सेंसेक्स 310 अंक टूटा, निफ्टी 17550 के नीचे हुआ बंद
मैक्रोटेक डेवलपर्स की 29 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में NCD के जरिए 250 करोड़ रुपए का फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा

03:40PM

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे कमजोर होकर 79.88 के स्तर पर बंद हुआ है।

03:35PM

अगस्त एक्सपायरी के आखिरी घंटे में आज बाजार फिसलता नजर आया। दिन भर की तेजी के बाद बाजार आज ऊपरी स्तर से 1 फीसदी से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ है। कारोबारी दिन के आखिरी दौर में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली आई। IT,मेटल, FMCG शेयरों में दबाव रहा। हालांकि PSU बैंक, रियल्टी शेयरों में तेजी रही। कारोबार के अंत में 310.71 अंक यानी 0.53 फीसदी गिरकर 58,774.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 82.50 अंक यानी 0.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,522.45 के स्तर पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें