Stock Market Today Live: दिन भर के उतारचढ़ाव के बाद सेंसेक्स कारोबार के अंत में 37.70 अंक नीचे 57,107.52 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 8.90 अंक नीचे 17,007.40 के लेवल पर बंद होने में कामयाब रही।
Stock Market Today Live: दिन भर के उतारचढ़ाव के बाद सेंसेक्स कारोबार के अंत में 37.70 अंक नीचे 57,107.52 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 8.90 अंक नीचे 17,007.40 के लेवल पर बंद होने में कामयाब रही।
ग्लोबल संकेत दिख रहे हैं अच्छे
ग्लोबल संकेत अच्छे दिख रहे हैं। एशिया की मजबूत शुरूआत हुई है। SGX NIFTY भी हरे निशान में नजर आ रहा है। DOW फ्यूचर्स करीब 200 प्वाइंट ऊपर
Shakti Pumps Shares : शक्ति पम्प्स के शेयर मंगलवार, 27 सितंबर को तगड़ी खरीदारी के दम पर बीएसई पर इंट्राडे में 13 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 549.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। हालांकि, बाद में तेजी कुछ सीमित हो गई है और दोपहर 12 बजे शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 516.35 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
Paytm Share Price: पेटीएम के शेयरों में इस साल 51 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने इसमें निवेश की सलाह दी है। गोल्डमैन का आकलन है कि मौजूदा भाव पर निवेश कर 66 फीसदी मुनाफा कमा सकते हैं और इसे खरीदने की रेटिंग दी है। गोल्डमैन के मुताबिक पेटीएम का बिजनेस मॉडल मजबूत है और इसके शेयर अभी आकर्षक भाव पर हैं। पेटीएम (वन97 कम्यूनिकेशंस) के शेयर आज 27 सितंबर को मजबूत होकर बीएसई पर 662.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। गोल्डमैन ने इसका टारगेट प्राइस 1100 रुपये रखा है।
Power Grid corporation of India Ltd Share Price: शेयर बाजार में आज पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों की शुरुआत अच्छी रही। कंपनी के शेयर मंगलवार 27 सितंबर को 3% तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि सरकार ने REC के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिसमें पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) में सरकार की हिस्सेदारी पावर ग्रिड को बेचने की सिफारिश की थी।
ONGC फोकस में
तेल के नए नियम से ONGC को फायदा मिलेगा। लोकल टेंडर के जरिए तेल बिक्री पर ज्यादा कीमतें मिलेंगी। ONGC को औसतन $5-$8 रुपये प्रति BBL ज्यादा कीमतें मिलेंगी। नए नियम के हिसाब से ONGC ऑक्शन के जरिए तेल बेच पाएगा। पहले सरकारी रिफाइनर को ही तेल बेचने की इजाजत थी। ONGC, ऑयल इंडिया को कम भाव में तेल बेचना पड़ता था।
Blackstone ब्लॉक डील के जरिये बेचेगी Embassy REIT के 7.7 करोड़ शेयर, मिल सकते हैं 2,650 करोड़ रुपये
ब्लैकस्टोन इंक मंगलवार, 27 सितंबर को एक ब्लॉक डील के जरिये 2,650 करोड़ रुपये में एम्बेसी रीट की 7.7 करोड़ यूनिट बेचने जा रही है। सीएनबीसी आवाज ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। इस ब्लॉक डील का ऑफर प्राइस 345 रुपये प्रति यूनिट है, जो बीएसई पर सोमवार के क्लोजिंग प्राइस 351.40 रुपये की तुलना में 1.82 फीसदी कम है। खबरों के मुताबिक, डील के लिए IIFL, BofA और Morgan Stanley को ब्रोकर नियुक्त किया गया है।पिछले हफ्ते, रॉयटर्स ने खबर दी थी कि Blackstone Inc भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट Embassy Office Parks REIT में 40 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी बेचेगा।सूत्रों ने बताया, अबूधाबी का सॉवरेन वेल्थ फंड इस स्टेक में से लगभग आधी हिस्सेदारी खरीद सकता है, जो दुनिया के सबसे बड़े फंड्स में से एक है।
आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स दिन के निचले स्तर के करीब 17,016 के स्तर पर बंद हुआ। आज इसमें बिकवाली का बहुत ज्यादा दबाव दिखा। आईटी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स गहरे लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर इंडेक्स ने भी कमजोरी के साथ कारोबार किया। इसके प्रत्येक इंडेक्स में 3% से अधिक की गिरावट आई।अजीत मिश्रा ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर कोई राहत नहीं मिल रही है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली फिर से शुरू होने के साथ हमें लगता है कि बाजार दबाव में रहेगा। निफ्टी में 16,800-16,900 का जोन देखने को मिल सकता है। एफएमसीजी, फार्मा और आईटी से चुनिंदा पॉकेट थोड़ी वापसी दिखा रहे हैं। जबकि अधिकांश सेक्टर दबाव में कारोबार करते नजर आये। इसलिए ट्रेडर्स को परिस्थिति के अनुसार अपनी पोजीशन बनानी चाहिए।
Sharekhan by BNP Paribas की गौरव रत्नपारखी का कहना है कि निफ्टी पिछले कुछ हफ्तों से शॉर्ट टर्म करेक्शन मोड में है। आज 26 सितंबर को वैश्विक संकेतों के कारण इसकी ओपनिंग गैप डाउन रही। इसमें बिकवाली देखने को मिली। इसने नीचे फिसलते हुए अगस्त के निचले स्तर 17166 को तोड़ दिया। बिकवाली के दबाव से ये 200 डीएमए के करीब पहुंच गया।
गौरव ने कहा कि इंडेक्स को 16947-17018 के गैप एरिया से सपोर्ट मिला है। ये गैप एरिया जुलाई में डेली चार्ट पर बना था। इंडेक्स ने उस लेवल से इंट्राडे में ऊपर उठने का प्रयास किया, लेकिन स्थायी रूप से रिकवर नहीं हो सका। ये ऊपर की ओर 17200 के स्तर पर निकट भविष्य में अटकता हुआ नजर आ सकता है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी अगर गैप एरिया को तोड़ता है तो यह 16800 तक लुढ़क सकता है।
कल कैसी रही थी बाजार की चाल
26 सितंबर को लगातार चौथे सत्र के लिए बाजार में बिकवाली जारी रही। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बाजार ने नए हफ्ते की शुरुआत निगेटिव नोट पर की। जैसे-जैसे दिन का कारोबार बढ़ता गया बाजार में गिरावट बढ़ती गई। हालांकि इंट्रा डे रिकवरी के बावजूद बाजार दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) को छोड़कर सभी सेक्टर्स में बिकवाली नजर आई। रुपया एक नए रिकॉर्ड निचले स्तर (81.66) पर पहुंचकर इंडेक्सेस को दो महीने के निचले स्तर पर ले गया। इसकी वजह से इंट्राडे में निफ्टी 17,000 से नीचे फिसल गया। कल बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 953.70 अंक या 1.64% की गिरावट के साथ 57,145.22 पर बंद हुआ। निफ्टी 311 अंक या 1.79% की गिरावट के साथ 17,016.30 पर बंद हुआ।
कल कैसी रही थी बाजार की चाल
26 सितंबर को लगातार चौथे सत्र के लिए बाजार में बिकवाली जारी रही। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बाजार ने नए हफ्ते की शुरुआत निगेटिव नोट पर की। जैसे-जैसे दिन का कारोबार बढ़ता गया बाजार में गिरावट बढ़ती गई। हालांकि इंट्रा डे रिकवरी के बावजूद बाजार दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) को छोड़कर सभी सेक्टर्स में बिकवाली नजर आई। रुपया एक नए रिकॉर्ड निचले स्तर (81.66) पर पहुंचकर इंडेक्सेस को दो महीने के निचले स्तर पर ले गया। इसकी वजह से इंट्राडे में निफ्टी 17,000 से नीचे फिसल गया। कल बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 953.70 अंक या 1.64% की गिरावट के साथ 57,145.22 पर बंद हुआ। निफ्टी 311 अंक या 1.79% की गिरावट के साथ 17,016.30 पर बंद हुआ।