कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1306.96 अंक यानी 2.29 फीसदी टूटकर 55,669.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 391.50 अंक यानी 2.29 फीसदी की गिरकर 16,677.60 के स्तर पर बंद हुआ
Closing Bell:आरबीआई ने ब्याज दरों में की बढ़ोतरी ऐलान किया जिसके बाद बाजार में गिरावट गहराती नजर आई और अंत में निफ्टी में 2 महीने की बड़ी इंट्रा-डे गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1306.96 अंक यानी 2.29 फीसदी टूटकर 55,669.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 391.50 अंक यानी 2.29 फीसदी की गिरकर 16,677.60 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडे
Closing Bell:आरबीआई ने ब्याज दरों में की बढ़ोतरी ऐलान किया जिसके बाद बाजार में गिरावट गहराती नजर आई और अंत में निफ्टी में 2 महीने की बड़ी इंट्रा-डे गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1306.96 अंक यानी 2.29 फीसदी टूटकर 55,669.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 391.50 अंक यानी 2.29 फीसदी की गिरकर 16,677.60 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.63 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.11 फीसदी टूटकर बंद हुआ।
ब्याज दरों पर US फेड के फैसले पर दुनियाभर के बाजारों की नजर हैं। SGX NIFTY और DOW FUTURES में मजबूती देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी बाजारों में मामूली तेजी दिखी थी। आज चीन और जापान के बाजार बंद है।
TATA STEEL: Q4 नतीजे अच्छे, शेयर विभाजन को मंजूरी
चौथी तिमाही में TATA STEEL ने अच्छे नतीजे पेश किए। आय और मुनाफे में करीब 38 परसेंट का उछाल देखने को मिला। कंपनी ने 51 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है। बोर्ड ने 1 को 10 शेयरों में विभाजन को मंजूरी दी है।
मिलेजुले रहे TITAN के नतीजे
TITAN के नतीजे मिलेजुले रहे। मुनाफे में 7 परसेंट की कमी आई है लेकिन आय 2 परसेंट बढ़ी है। वहीं HERO MOTOR के नतीजे कमजोर रहे है। आय, मुनाफा और मार्जिन में कमी दिखी है। हालांकि GODREJ PROP के आंकड़े बेहतर रहे है। कंपनी 260 करोड़ रुपए के घाटे से मुनाफे में आई है।
KOTAK MAH और TATA CONS के नतीजे आज
निफ्टी की 2 कंपनियां KOTAK MAH BANK और TATA CONSUMER PRODUCT आज तिमाही नतीजे पेश करेगी।KOTAK की ब्याज से कमाई 17 परसेंट बढ़ सकती है। उधर TATA CONSUMER के मुनाफे में साढ़े 3 गुना की बढ़ोतरी संभव है।
आज LIC का IPO खुलेगा। प्राइस बैंड 902 से 949 से है। इश्यू से 21 हजार करोड़ जुटाने की योजना है। ANHCOR INVESTORS से शानदार रिस्पॉन्स दिया है। कंपनी ने 5 हजार 600 करोड़ रुपएजुटाए है।