Get App

US की महंगाई तय करेगी आगे की दिशा, US मार्केट 5% भागा तो भारतीय बाजार 15% दौड़ेंगे: अनुज सिंघल

Stock Market News: ग्लोबल संकेतों के आधार पर लगता है कि अमेरिका की महंगाई आगे की दिशा तय करेगी। अमेरिकी बाजार 15 फीसदी टूटे तो भारत 5 फीसदी गिरेगा। अगर अमेरिका नहीं गिरा तो भारत 5 फीसदी दौड़ेगा।

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 10, 2022 पर 8:33 AM
US की महंगाई तय करेगी आगे की दिशा, US मार्केट 5% भागा तो भारतीय बाजार 15% दौड़ेंगे: अनुज सिंघल
अनुज सिंघल की राय है कि एक्सिस ब्लॉक डील के चलते ITC फोकस में होगा। एक्सिस बैंक ब्लॉक डील के बाद SUUTI इससे बाहर होगा। बाजार को लगता है अगला नंबर ITC का होगा

आज दुनिया के ज्यादातर बाजार निगेटिव रुझान दिखा रहे हैं। SGX Nifty भी करीब 55 अंक नीचे दिख रहा है। इससे आज भारत के ब्रॉडर मार्केट के भी निगेटिव ओपनिंग के संकेत मिल सकते हैं। आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और क्या होनी चाहिए आज के लिए इंडेक्स ट्रेडिंग रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि ग्लोबल मार्केट के टर्निंग प्वाइंट आज के लिए बड़े अहम दिख रहे हैं।

अमेरिकी बाजार बड़ी ट्रेंडलाइन से घूमे हैं। लेकिन भारतीय बाजार अब भी टिके हुए हैं। क्रिप्टो बाजार में कल बड़ी गिरावट हुई है। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या ग्लोबल बाजारों में बड़ी गिरावट शुरू हुई है? FII की खरीदारी भी कल धीमी पड़ी है। ऐसे में ग्लोबल संकेतों के आधार पर लगता है कि अमेरिका की महंगाई आगे की दिशा तय करेगी। अमेरिकी बाजार 15 फीसदी टूटे तो भारत 5 फीसदी गिरेगा। अगर अमेरिका नहीं गिरा तो भारत 5 फीसदी दौड़ेगा। अगर अमेरिका 5 फीसदी भागा तो भारतीय बाजार 15 फीसदी दौड़ेंगे।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल का कहना है कि स्विंग ट्रेडरों को अब मुनाफावसूली करना चाहिए। 18300 के ऊपर ही निफ्टी में नई तेजी होगी। नीचे क्लोजिंग स्टॉपलॉस को ऊपर 18050 पर लाएं। वहीं, इंट्राडे स्टॉपलॉस को ऊपर 17950 पर लाएं। निफ्टी में अब 'गिरावट में खरीदें' की रणनीति को झटका लग सकता है। VIX में अब भी बॉटम बनने के संकेत मिल रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें