Get App

जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार, महंगाई सहित इन आंकड़ों पर ट्रेडर्स की पैनी नजर

इस साल की शुरुआत में FII ने जनवरी 2023 में 53,887 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई थी लेकिन फरवरी में बिकवाली घट गई है। अभी तक मिले प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, FII ने अभी तक 5000 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की है। वहीं इस दौरान घरेलू निवेशकों ने 6000 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2023 पर 1:51 PM
जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार, महंगाई सहित इन आंकड़ों पर ट्रेडर्स की पैनी नजर
अभी तक मिले प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, FII ने अभी तक 5000 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की है। वहीं इस दौरान घरेलू निवेशकों ने 6000 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है

Share market this week: शेयर बाजार 10 फरवरी को खत्म हफ्ते में लगभग फ्लैट बंद हुआ। पिछले हफ्ते रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया था। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने फिस्कल ईयर 2023 के लिए GDP ग्रोथ की उम्मीद बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है। इस बात के आसार हैं कि फेड रिजर्व आगे भी पॉलिसी रेट में सख्ती बरकरार रखेगा। पिछले हफ्ते ऑटो, एनर्जी, FMCG, मेटल, ऑयल-गैस शेयरों पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, टेक्नोलॉजी, इंफ्रा, फार्मा और चुनिंदा बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर के शेयरों में खरीदारी हुई है।

महंगाई दर

अगले हफ्ते बाजार पर जिन फैक्टर्स का सबसे ज्यादा असर हो सकता है उनमें सबसे अहम महंगाई दर के आंकड़े हैं। पिछले दो महीनों से इनफ्लेशन डेटा RBI के लॉन्ग-टर्म टारगेट 4 फीसदी (2 फीसदी ज्यादा या कम) से नीचे रहा है। दिसंबर में लगातार चौथे महीने में महंगाई दर घटी है।

2023 के पहले महीने में उम्मीद है कि इनफ्लेशन रेट 6 फीसदी से नीचे रह सकता है। पिछले हफ्ते हुई RBI की बैठक में मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने रेपो रेट 0.25 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें