Get App

Share Market Today: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, इन 4 कारणों से आखिरी घंटे में पलटी बाजी

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को करीब 1 फीसदी बढ़कर बंद हुए। आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेजी और एशियाई बाजार से पॉजिटिव संकेत के दम पर दोनों प्रमुख इंडेक्स मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 676.69 अंक बढ़कर 73,663.72 पर बंद हुआ। आइए जानते हैं कि आज शेयर बाजार में तेजी के 4 प्रमुख कारण क्या रहे

Vikrant singhअपडेटेड May 16, 2024 पर 6:56 PM
Share Market Today: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, इन 4 कारणों से आखिरी घंटे में पलटी बाजी
Share Market Today: एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत से निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत रहा

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को करीब 1 फीसदी बढ़कर बंद हुए। आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेजी और एशियाई बाजार से पॉजिटिव संकेत के दम पर दोनों प्रमुख इंडेक्स मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 676.69 अंक बढ़कर 73,663.72 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा। हालांकि आखिरी घंटे में इसमें जोरदार तेजी आई। एक्सपर्ट्स की मानें तो, अमेरिका में महंगाई दर के अनुमानों से कम रहने और एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत ने बाजार को ऊपर उठान में मदद की।

आइए जानते हैं कि आज शेयर बाजार में तेजी के 4 प्रमुख कारण क्या रहे-

1. अमेरिका में अप्रैल महीने के दौरान महंगाई दर का अनुमान से कम रहना

अमेरिका में अप्रैल महीने के दौरान कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आधारित महंगाई दर 0.3 फीसदी बढ़ा, जो अनुमानों से कम रहा। इसके चलते आईटी शेयरों में आज खास तौर से अच्छी तेजी देखने को मिली। महंगाई दर के कम रहने से यह उम्मीदें बढ़ी हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व सितंबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अगर यह कटौती होती है, तो इससे भारत जैसे इमर्जिंग देशों के शेयर मार्केट में अधिक विदेशी निवेश आ सकता है। एक्सपर्ट्स इस साल कम से कम 2 बार ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें