Get App

Share Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, निवेशकों के ₹12,000 करोड़ डूबे

Share Market Update: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 22 सितंबर को लगातार चौथे दिन लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 221 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 19,700 के नीचे आ गया। इसके चलते शेयर बाजार में निवेशकों के आज करीब 12,000 करोड़ रुपये डूब गए

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 22, 2023 पर 3:58 PM
Share Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, निवेशकों के ₹12,000 करोड़ डूबे
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 317.78 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Update: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 22 सितंबर को लगातार चौथे दिन लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 221 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 19,700 के नीचे आ गया। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार में निवेशकों के आज करीब 12,000 करोड़ रुपये डूब गए। आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, और कमोडिटी शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर टेलीकम्युनिकेशंस और ऑटो शेयरों में तेजी रही।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 221.09 अंक या 0.33 फीसदी गिरकर 66,009.15 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 68.10 अंक या 0.34% फीसदी नीचे आकर 19,674.25 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 12 हजार करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 22 सितंबर को घटकर 317.78 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 21 सितंबर को 317.90 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 12 हजार रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 12 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें