Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार 3 मार्च को तेजड़ियों ने शानदार वापसी की। इसके चलते सेंसेक्स जहां 900 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 17,600 के स्तर पर पहुंत गया। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी, मेटल, कमोडिटी और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा अदाणी ग्रुप के शेयरों में लौटी तेजी से भी बाजार को मजबूती मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स करीब 0.60% की तेजी के साथ बंद हुए हैं। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 3.41 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
