दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर की शाम हुए धमाके की खबर ने पूरे देश को हिला दिया। लेकिन, 11 नवंबर की सुबह स्टॉक मार्केट पर इसका ज्यादा असर नहीं दिखा। मार्केट के प्रमुख सूचकांकों पर आधा फीसदी से कम का दबाव दिखा, जो सामान्य है। इतना उतार-चढ़ाव मार्केट में दिखता रहता है। आतंकी हमलों और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के बीच का तनाव चरम पर पहुंच जाने का भी ज्यादा असर स्टॉक मार्केट पर नहीं दिखा था।
