Brokerage Radar: अरबिंदो फार्मा और नजारा टेक के मार्च तिमाही के नतीजों को देखने के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने इन शेयरों पर सतर्क रुख अपनाने की सलाह दी है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA और सिटी, दोनों ने अरबिंदो फार्मा की रेटिंग घटाई है। वहीं नजारा टेक के शेयरों को सिटी ने बेचने की सलाह दी है। हालांकि दूसरी ओर ब्रोकरेज फर्मों ने LIC के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। आइए जानते हैं ब्रोकरेज फर्मों ने इन शेयरों को लेकर क्या टारगेट प्राइस दिए हैं।
