Get App

Emcure Pharma IPO Listing: नमिता थापर की फार्मा कंपनी की ऊंची दहाड़, 31% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद और चढ़े शेयर

Emcure Pharma IPO Listing: भारत में नमिता थापर के एमक्योर फार्मा की अधिकतर चिकित्सीय क्षेत्रों में उपस्थित है। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 10, 2024 पर 4:16 PM
Emcure Pharma IPO Listing: नमिता थापर की फार्मा कंपनी की ऊंची दहाड़, 31% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद और चढ़े शेयर
Emcure Pharma IPO Listing: नमिता थापर की कंपनी एमक्योर फार्मा का ₹1,952.03 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3-5 जुलाई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Emcure Pharma IPO Listing: रियल्टी शो 'शार्क टैंक इंडिया' में जज के तौर पर दिख चुकीं नमिता थापर की एमक्योर फार्मा (Emcure Pharma) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 67 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 1008 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 1325.05 रुपये और NSE पर 1,325.05 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 31 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Emcure Pharma Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह 1384.00 रुपये (Emcure Pharma Share Price) पर पहुंच गया। दिन के आखिरी में यह 1358.85 रुपये पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 34.81 फीसदी मुनाफे में हैं।

Emcure Pharma IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

एमक्योर फार्मा का ₹1,952.03 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3-5 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 67.87 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 191.24 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 49.32 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 7.36 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 8.81 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,14,28,839 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं।

ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर सतीश रमनलाल मेहता, सुनील रजनीकांत मेहता, नमिता विकास थापर और समित सतीश मेहता के साथ-साथ पुष्पा रजनीकांत मेहता, भावना सतीश मेहता, कामिनी सुनील मेहता, बीसी इन्वेस्टमेंट्स IV, अरुणकुमार पुरुषोत्तमलाल खन्ना, बर्जिस मीनू देसाई और सोनाली संजय मेहता ने शेयर बेचे हैं। कंपनी नए शेयरों को जारी कर जुटाई गई रकम में से 600 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी। मार्च 2024 के अंत तक इसकी बैलेंस-शीट में 2,091.9 करोड़ रुपये का कर्ज था। बाकी राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें