Get App

SpiceJet के शेयर 10% लुढ़के, छुआ 2 सालों का सबसे निचला स्तर, DGCA की कार्रवाई के बाद आई गिरावट

SpiceJet shares: DGCA ने स्पाइसजेट की 50 फीसदी उड़ानों पर अगले 8 हफ्तों तक के लिए रोक लगाने का निर्देश दिया है, जिसके बाद इसके शेयरों में गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2022 पर 3:01 PM
SpiceJet के शेयर 10% लुढ़के, छुआ 2 सालों का सबसे निचला स्तर, DGCA की कार्रवाई के बाद आई गिरावट
SpiceJet के शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 60 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं

SpiceJet share Price: भारतीय एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) के शेयरों में गुरुवार 28 जुलाई को दिन के कारोबार के दौरान बीएसई पर करीब 10 फीसदी की भारी गिरावट आई। इस गिरावट के साथ स्पाइसजेट के शेयरों की कीमत इंट्राडे में 34.60 रुपये पर पहुंच गई, जो इसका पिछले 2 सालों को निचला स्तर है। यह गिरावट एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए (DGCA) की एक कार्रवाई के बाद आई है, जिसके तहत उसने स्पाइसजेट की 50 फीसदी उड़ानों पर अगले 8 हफ्तों तक के लिए रोक लगा दी है।

स्पाइसजेट के शेयरों ने पिछले साल 24 नवंबर 2021 को 87.25 रुपये का स्तर छुआ था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे ऊंचा स्तर है। इस स्तर से स्पाइसजेट केशेयरों में अब तक करीब 60 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। दोपहर करीब ढाई बजे, खबर लिखे जाने के समय स्पाइसजेट के शेयर बीएसई पर 5 फीसदी की गिरावट के साथ 36.40 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

DGCA ने बुधवार 27 जुलाई को स्पाइस जेट (SpiceJet) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके फ्लाइट ऑपरेशन को अगले 8 हफ्तों के लिए 50% तक कम कर दिया। DGCA ने यह कार्रवाई स्पाइसजेट की कई उड़ानों में हाल ही में तकनीकी खामियों की शिकायत आने के बाद की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें