Get App

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को मिला ₹2461 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट के तहत ₹2461 करोड़ के नए मिसाइल ऑर्डर मिले हैं। स्टॉक ने 1 साल में अच्छा रिटर्न दिया है। साथ ही, कंपनी के तिमाही नतीजे काफी मजबूत रहे। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 01, 2025 पर 7:54 PM
Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को मिला ₹2461 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
BDL का शेयर सोमवार, 1 दिसंबर को BSE पर 1.03% की बढ़त के साथ ₹1,529.50 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: भारत डायनैमिक्स लिमिटेड (BDL) ने बताया कि 13 नवंबर 2025 के पिछले अपडेट के बाद से ₹2,461.62 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर हासिल किए हैं। इन ऑर्डरों में एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं। इन्हें इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट के तहत मंजूरी मिली है।

इन नए बड़े ऑर्डरों में एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें (Surface-to-Air Missiles) शामिल हैं, जिन्हें इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट के तहत खरीदा गया है। कंपनी ने कहा कि ये ऑर्डर उसके पिछले मिड-नवंबर अपडेट के बाद बुक किए गए हैं।

तिमाही नतीजे मजबूत

भारत डायनैमिक्स ने दूसरी तिमाही के लिए ₹216 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 75.5% की बढ़त है। रेवेन्यू ग्रोथ भी जबरदस्त रही। यह दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹1,147 करोड़ हो गई। पिछले साल यह ₹545 करोड़ थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें