Get App

Stock in Focus: डिफेंस कंपनी को मिला बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: स्टील प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी की डिफेंस सब्सिडियरी को नया एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। इससे कंपनी के डिफेंस बिजनेस को बड़ी बढ़त मिल सकती है। एक साल में स्टॉक ने 21.52% रिटर्न दिया है। जानिए कंपनी की गाइडेंस, प्रोजेक्ट्स और ग्रोथ प्लान।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 20, 2025 पर 4:45 PM
Stock in Focus: डिफेंस कंपनी को मिला बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
Goodluck India Ltd का शेयर गुरुवार को BSE पर 1.32% की गिरावट के साथ ₹1,169.90 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: स्टील प्रोडक्ट्स बनाने वाली Goodluck India Ltd ने गुरुवार (20 नवंबर) को बताया कि उसकी सहायक कंपनी Goodluck Defence and Aerospace Limited को 6 मिलियन डॉलर (53.23 करोड़ रुपये) का एक नया निर्यात ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर 155mm M107 रेडी-टू-फिल शेल्स की सप्लाई के लिए है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, 'Goodluck Defence and Aerospace Limited को 155mm M107 रेडी-टू-फिल शेल्स की सप्लाई के लिए 6 मिलियन डॉलर का निर्यात ऑर्डर मिला है।'

रेवेन्यू गाइडेंस पहले ही घटाई गई थी

इस साल सितंबर में Goodluck India ने FY26 के लिए अपनी रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस कम की थी। कंपनी ने कहा था कि ग्लोबल अनिश्चितताओं और टैरिफ चुनौतियों के कारण अब वह लगभग 12% ग्रोथ की उम्मीद कर रही है, जबकि पहले लक्ष्य 20% था। हालांकि मार्जिन में सुधार होने की संभावना जताई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें