Stock Market Holiday: आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, और इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार NSE और BSE दोनों आज, सोमवार को पूरी तरह बंद रहेंगे। यह इस साल का दूसरा ट्रेडिंग अवकाश है। आपको बता दें कि इक्विटी के साथ-साथ डेरिवेटिव (F&O), करेंसी और कमोडिटी मार्केट (MCX) में भी आज कोई कामकाज नहीं होगा। कमोडिटी मार्केट में आम तौर पर शाम का सेशन खुला रहता है, लेकिन गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय अवकाश पर MCX के सुबह और शाम दोनों सत्र बंद रहेंगे। अब बाजार में कल, यानी मंगलवार, 27 जनवरी को सुबह 9:15 बजे से ट्रेडिंग सामान्य रूप से शुरू होगी।
