BSE, NSE के बाद अब MSEI में भी जल्द ट्रेडिंग शुरु होने वाली है। इस तीसरे एक्सचेंज MSEI (मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज )की 27 जनवरी से शुरुआत होगी। एक्सचेंज 1 फरवरी को बजट के दिन भी खुला रहेगा। इस पर शुरुआत में 130 शेयरों के साथ ट्रेडिंग शुरू होगी। इसका लंबे समय से इंतजार हो रहा था। लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए MSE की खास योजना तैयार है। इसके लिए मार्केट मेकर्स की नियुक्ति की जा रही है। 130 शेयरों के लिए लिक्विडिटी देने की तैयारी है।
