Get App

इस ज्योतिष कंपनी का शेयर एक साल में चढ़ा पांच गुना, अब हेल्थकेयर में 185 गुना अधिक भाव पर डाले पैसे

एक साल में निवेशकों का पैसा पांच गुना से अधिक बढ़ाने वाली इस कंपनी ने इस दौरान कई कंपनियों को आकर्षक वैल्यूएशन पर खरीदा है। इसकी सबसे लेटेस्ट शॉपिंग की बात करें तो हाल ही में इसने ऑर्गेनिक हेल्थकेयर कंपनी एबाका केयर (Abaca Care) को कैश में खरीदा है। इस खरीदारी के लिए वैल्यू वित्त वर्ष 2023 के नेटवर्थ से 185 गुना अधिक लगी थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 12, 2024 पर 4:17 PM
इस ज्योतिष कंपनी का शेयर एक साल में चढ़ा पांच गुना, अब हेल्थकेयर में 185 गुना अधिक भाव पर डाले पैसे
Rose Merc के शेयर पिछले साल 12 जनवरी को 28 रुपये से उछलकर अब 153 रुपये पर पहुंच चुका है यानी कि एक साल में यह 446 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है।

एक साल में निवेशकों का पैसा पांच गुना से अधिक बढ़ाने वाली कंपनी रोज मेर्क (Rose Merc) ने इस दौरान कई कंपनियों को आकर्षक वैल्यूएशन पर खरीदा है। इसकी सबसे लेटेस्ट शॉपिंग की बात करें तो हाल ही में इसने ऑर्गेनिक हेल्थकेयर कंपनी एबाका केयर (Abaca Care) को कैश में खरीदा है। इस खरीदारी के लिए वैल्यू वित्त वर्ष 2023 के नेटवर्थ से 185 गुना अधिक लगी थी। रोज मेर्क एबाका केयर के शेयर कैपिटल की 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 51 लाख रुपये चुकाने को तैयार हो गई। कंपनी ने इसकी जानकारी 9 जनवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में दी थी। शेयरों की बात करें तो आज यह BSE पर 2 फीसदी के उछाल के साथ 153.15 रुपये (Rose Merc Share Price) के अपर सर्किट पर बंद हुआ है।

कौन-कौन सी कंपनियां खरीदी हाई वैल्यूएशन पर और क्यों

एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक 9 जनवरी को अबाका की नेटवर्थ 53,999 करोड़ रुपये थी 1 करोड़ रुपये के हिसाब से इससका वैल्यूएशन नेटवर्थ के हिसाब से 185.18 गुना है। यह कंपनी 17 मई 2023 को शुरू हुई थी और इसने अभी तक कोई रेवेन्यू हासिल नहीं किया है जबकि इसे 46001 रुपये का घाटा हो चुका है। इसी की 51 फीसदी हिस्सेदारी को खरीदने के लिए रोज मेर्क 51 लाख रुपये कैश में देने को तैयार हो गई है।

कंपनी का कहना है कि इस निवेश से कंपनी को तेजी से आगे बढ़ रहे ऑर्गेनिक हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स में हिस्सेदारी करने का मौका मिलेगा। पहले यह खरीदारी रोज मेर्क के 51 हजार शेयरों के बदले में 51 हजार शेयर अबाका यानी शेयर स्वैप के रूप में होना था लेकिन कुछ टेक्निकल कॉमर्शियल दिक्कतों के चलते ऐसा नहीं हो सका। फिर अबाका और इसके प्रमोटर्स के अनुरोध पर रोज मेर्क 51% हिस्सेदारी के लिए 51 लाख रुपये के निवेश पर तैयार हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें