Get App

अमेरिकी फेड ने भरी Sensex-Nifty में चाबी, निवेशकों ने कमाए ₹1.71 लाख करोड़

Stock Market Opening Bell: अधिकतर मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में शानदार रौनक दिख रही है और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी में अच्छी तेजी है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.71 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.71 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 26, 2024 पर 9:30 AM
अमेरिकी फेड ने भरी Sensex-Nifty में चाबी, निवेशकों ने कमाए ₹1.71 लाख करोड़
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,086.21 और निफ्टी 24,823.15 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Green Starts: अधिकतर मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में शानदार रौनक दिख रही है और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी में अच्छी तेजी है। फेडरल रिजर्व से सितंबर में ब्याज कटौती की उम्मीदों ने मार्केट में चाबी भरी है। फार्मा को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। निफ्टी फार्मा में भी हल्की ही गिरावट है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.71 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.71 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 249.10 प्वाइंट्स यानी 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 81,335.31 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 83.05 प्वाइंट्स यानी 0.33 फीसदी के उछाल के साथ 24,906.20 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,086.21 और निफ्टी 24,823.15 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.71 लाख करोड़ रुपये का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 23अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,59,96,548.98 करोड़ रुपये था। आज यानी 26 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,61,67,862.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,71,313.9 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें