Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 7 जून को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। इसके साथ ही बाजार में कई नए रिकॉर्ड भी बने। सेंसेक्स करीब 1,650 अंकों की उछाल के साथ अपने अबतक के सबसे ऊंचे स्तर 76,795.31 पर पहुंचा गया। वहीं निफ्टी भी अपने ऑल टाइम हाई के काफी करीब पहुंच गया था। इसके चलते आज दिन भर में निवेशकों की संपत्ति करीब 7.38 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 1.28 फीसदी और 2.18 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। यहां तक बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी आईटी, टेलीकॉम और ऑटों शेयरों में देखने को मिली।
