Get App

Stock Market Strategy:23,650 पार होने पर ही छटेंगे संकट के बादल, अब ट्रेडर और निवेशक क्या करें ?

बैंक निफ्टी पर राय देते हुए उन्होंने कहा कि निफ्टी IT की वजह से निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी कहीं मजबूत हुआ। अगर बाजार सुधरता है तो इसमें बैंक निफ्टी लीडर होगा। पहला सपोर्ट 51,000-51,100 (एक्सपायरी हफ्ते का निचला स्तर) पर है। सबसे अहम सपोर्ट 50,600-50,700 (10 DEMA) पर है। पहला रजिस्टेंस 51,500-51,600 (न्यूट्रल जोन) पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 9:04 AM
Stock Market Strategy:23,650 पार होने पर ही छटेंगे संकट के बादल, अब ट्रेडर और निवेशक क्या करें ?
बैंक निफ्टी पर राय देते हुए उन्होंने कहा कि निफ्टी IT की वजह से निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी कहीं मजबूत हुआ।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है। आज पहले घंटे में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज पहले घंटे का निचला स्तर काफी अहम होगा। सीरीज के पहले दिन ही FIIs ने बड़ी बिकवाली की है । ना सिर्फ कैश में बिकवाली की बल्कि वायदा में भी बड़े शॉर्ट जोड़े। अगर आज भी बड़ी बिकवाली हुई तो बाजार की दिक्कत बढ़ेगी।

अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले हफ्ते भी हमने कहा था कि FII के आंकड़ों में एक्सपायरी फैक्टर जोड़े है। कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर करीब `10,000 करोड़ की बिकवाली करें. निफ्टी आज पिछले दो दिनों के निचले स्तर के नीचे शुरुआत करेगा। 23,650 पार होने पर ही संकट के बादल छटेंगे। जब तक 23,650 के नीचे हैं, बिकवाली का रिस्क रहेगा। आज से ऑटो सेल्स के आंकड़े आएंगे। ऑटो सेल्स के आंकड़े बाजार के लिए काफी अहम होंगे।

अब ट्रेडर और निवेशक क्या करें ?

अनुज सिंघल ने कहा कि निवेशक पिछले 6 महीने के बाजार के एक्शन से सबक लें। जो शेयर रिकवरी में नहीं चले वो नहीं चलेंगे। जिन शेयरों ने सितंबर-मार्च में नए शिखर छुए वो सबसे अच्छे हैं, या फिर जो शेयर सितंबर-मार्च में सबसे कम गिरे वो दूसरे सबसे अच्छे है। अपने पोर्टफोलियो में 90% हिस्सा बेहतरीन या दूसरे सबसे बेहतरीन रखिये। खराब शेयरों के लिए पोर्टफोलियो में 1% भी जगह ना दें। 10% वो शेयर हो सकते हैं जो अच्छे हैं लेकिन अभी भी काफी नीचे है। ये शेयर इसलिए नीचे हैं क्योंकि थोड़ा टैरिफ का डर है। ट्रेडर को अपनी स्टाइल को हर स्विंग में बदलना होगा। पिछले 4 दिनों से डे ट्रेडर वाली अप्रोच रखने वाली मार्केट है। आज और कल भी अपनी अप्रोच को डे ट्रेडिंग पर रखें। अगले 3-4 दिन में बड़ा ट्रेंड उभरेगा। 3-4 दिन बाद पोजिशनल ट्रेड लेने का समय आएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें