Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बिना किसी बड़ी घोषणा के उम्मीद के मुताबित अंतरिम बजट पेश करने के बाद 1 फरवरी को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। 01 फरवरी को बाजार में वोलैटिलिटी काफी कम होती दिखी जिसके परिणामस्वरूप बाजार का सत्र सीमित दायरे में रहा। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 10 प्रतिशत गिरकर 14.46 के स्तर पर आ गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2024 पर 9:26 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : एनएसई ने इंडिया सीमेंट्स और इंडस टावर्स को 2 फरवरी के लिए एफएंडओ प्रतिबंध सूची में जोड़ा है, जबकि सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को इस सूची में बरकरार रखा है

Stock Market News : बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 2 फरवरी को सपाट नोट पर खुलने की संभावना दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी 10 अंकों की हल्की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए ससुस्त शुरुआत के संकेत दे रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बिना किसी बड़ी घोषणा के उम्मीद के मुताबित अंतरिम बजट पेश करने के बाद 1 फरवरी को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स कल 106.81 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 71,645.30 पर और निफ्टी 28.20 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 21,697.50 पर बंद हुआ था।

01 फरवरी को बाजार में वोलैटिलिटी काफी कम होती दिखी जिसके परिणामस्वरूप बाजार का सत्र सीमित दायरे में रहा। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 10 प्रतिशत गिरकर 14.46 के स्तर पर आ गया।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 21,796 पर तत्काल रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 21,837 और 21,904 के स्तर पर अगले रजिस्टेंस हैं। जबकि निचले स्तर पर इसके लिए 21,663 पर सपोर्ट दिख रहा है। इसके बाद 21,622 और 21,556 के स्तर पर अगले सपोर्ट हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का मानना है कि 17 जनवरी के अहम शुरुआती निगेटिव गैप का निचला स्तर 21,850 के आसपास है। अब ये बाजार के लिए मजबूत रजिस्टेंस बन गया है। ऐसे अगर निफ्टी 21,850 से ऊपर जाता है तो फिर इसमें तेजी बढ़ती दिख सकती है। वहीं, अगर ये 21,550 के स्तर से नीचे फिसलता है तो कमजोरी बढ़ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें