Stock Market: बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 30 मई को गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है। GIFT निफ्टी करीब 70 अंकों की गिरावट को साथ ब्रॉडर मार्केट को कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहा है। उधर पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो भारतीय इक्विटी बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। 29 मई को तेल और गैस, आईटी, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली देखी गई। कारोबार के अंत सेंसेक्स 667.55 अंक या 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 74,502.90 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 183.50 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 22,704.70 पर बंद हुआ।
