Get App

India-Stock Markets: कहीं आप भी फर्जी ट्रेडिंग ऐप का तो इस्तेमाल नहीं कर रहें? जानिए तेजी से बढ़ते इस स्कैम के बारे में

Stock Market News: फ्रॉड करने वाले इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप, टेलीग्राम आदि के जरिए लोगों को टारगेट करते हैं। बातचीत की शुरुआत दोस्ताना अंदाज में होती है। लोगों को ऐसे 'इनवेस्टमेंट ग्रुप' का हिस्सा बनने को कहा जाता है, जो देखने में असली लगते हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 13, 2025 पर 11:35 AM
India-Stock Markets: कहीं आप भी फर्जी ट्रेडिंग ऐप का तो इस्तेमाल नहीं कर रहें? जानिए तेजी से बढ़ते इस स्कैम के बारे में
यह स्कैम देशभर में चल रहा है। इसके शिकार ज्यादा पढ़ेलिखे और प्रोफेशनल लोग भी बन रहे हैं।

पिछले कुछ महीनों में फेक ट्रेडिंग वेबसाइट्स के अनजान निवेशकों को स्कैम का शिकार बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। निवेशक जल्द प्रॉफिट कमाने के लालच में इन वेबसाइट्स के जाल में फंसते हैं। जब उनकी पूरी सेविंग्स अकाउंट से निकल जाती है तब उन्हें इस फ्रॉड का अहसास होता है। रिटायर्ड लोगों, सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के एंप्लॉयीज और यहां तक कि डिफेंस से जुड़े लोगों तक को ऐसे स्कैम का शिकार बनाया गया है। आखिर लोगों को इस स्कैम का शिकार कैसे बनाया जाता है?

ऐसे होती है स्कैम की शुरुआत

फ्रॉड करने वाले इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप, टेलीग्राम आदि के जरिए लोगों को टारगेट करते हैं। बातचीत की शुरुआत दोस्ताना अंदाज में होती है। लोगों को ऐसे 'इनवेस्टमेंट ग्रुप' का हिस्सा बनने को कहा जाता है, जो देखने में असली लगते हैं। बताया जाता है कि ग्रुप का हिस्सा बनते ही मार्केट के बड़े एक्सपर्ट्स प्रॉफिट बनाने के बारे में बताएंगे। सबूत के तौर पर रोजाना ग्रुप के सदस्यों को होने वाली कमाई के डेटा पेश किए जाते हैं। इन बातों पर भरोसा करने के बाद लोग ऐसे ट्रेडिंग ऐप को डाउनलोग करते हैं, जो बिल्कुल ऑथेंटिक फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म की तरह दिखते हैं।

लोग फटाफट कमाई के लिए FD तक तोड़ देते हैं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें