Get App

चुनावी नतीजों को लेकर मार्केट में दो तरह की थ्योरी, जानिए Glenmark Pharma, Astra Microwave और हिंडाल्को में क्या चल रहा

लोकसभा चुनावों के नतीजे आने से पहले ट्रेडर्स सावधानी बरत रहे हैं। वे जितना हो सके पॉजिशंस घटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी जारी है। इससे बाजार को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2024 पर 9:58 AM
चुनावी नतीजों को लेकर मार्केट में दो तरह की थ्योरी, जानिए Glenmark Pharma, Astra Microwave और हिंडाल्को में क्या चल रहा
ग्लेनमार्क फार्मा ने FY25 के लिए अच्छा गाइडेंस दिया है। इससे स्टॉक्स 8 फीसदी चढ़े हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजे अब करीब एक हफ्ते दूर रह गए हैं। ट्रेडर्स अपने पॉजिशन उस लेवल तक रख रहे हैं, जितना वे संभाल सकें। यह मार्केट का वह फेज है, जब कुछ बड़े इनवेस्टर्स भी खुद को कैच-22 सिचुएशन में पा रहे हैं। इसका मतलब है कि वे उलझन में हैं। खासकर वे निवेशक उलझन में हैं, जिनकी मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में बड़ी पॉजिशन है। होल्डिंग के साइज को देखते हुए वे प्राइस को डैमेज किए बगैर अपने पॉजिशन को एक सीमा से ज्यादा नहीं घटा सकते। अगर चुनावी नतीजे निराश करते हैं तो भी वे अपने पॉजिशन तुरंत खत्म नहीं कर सकते। ऐसे में उनके लिए यह मान कर चलना ठीक है कि अगर सीटों की संख्या अनुमान से कम रहती है तो भी मार्केट की प्रतिक्रिया अच्छी रहेगी या बहुत खराब नहीं रहेगी।

घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) का अच्छा निवेश जारी है। इससे यह उम्मीद दिखती है कि चुनावी नतीजे चाहे जो भी रहें कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। ऐसे में यह लगता है कि मार्केट BJP को 300 सीटें मिलने का अनुमान लगा रहा है। इसका असर पहले ही मार्केट पर पड़ चुका है। मार्केट तेजी के रास्ते पर चलने के लिए बहाने ढूंढ रहा है। ऐसे में अगर BJP को इससे ज्यादा सीटें आती हैं तो बाजार उसका जश्न मनाएगा।

Glenmark Pharma

Glenmark Pharma ने FY25 के लिए अच्छा गाइडेंस दिया है। इससे स्टॉक्स 8 फीसदी चढ़े हैं। बुल्स मैनेजमेंट की कमेंट्री से उत्साहित हैं। मैनेजमेंट ने PAT मार्जिन डबल डिजिट में रहने की उम्मीद जताई है। उसका मानना है कि EBITDA मार्जिन और 19 फीसदी बढ़ सकता है। बेयर्स की दलील है कि नेट लॉस साल दर साल आधार पर बढ़कर मार्च तिमाही में 1,238.6 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का नेट लॉस 549.4 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें